Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
12-Nov-2022 12:33 PM
PATNA : बिहार कि सत्तारूढ़ दल का महागठबंधन द्वारा आज शाम एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाना है। यह पत्रकार वार्ता कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के एलान को लेकर हो सकता है। इस पत्रकार वार्ता में जदयू के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद के वरिष्ठ नेताअब्दुल बारी सिद्धिकी, आलोक मेहता, और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा एवं महागठबंधन के सभी दल के वरीय नेता और प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।
बताया जा रहा है, महागठबंधन आज शाम 3 बजे बिहार में कुढनी विधनासभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार का एलान करेगा। एलान को लेकर हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीट पर मनोज कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। यह जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं। ताकि,इससे पुरे बिहार में लव - कुश समीकरण का संदेश मिल सके। बता दें कि, बिहार में कुढनी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं, इस चुनाव का मतगणना 8 दिसंबर को होगा। इस सीट पर नॉमिनेशन कि अंतिम तारीख 17 नवंबर है। इसके बाद 18 को नमांकन का जांच किया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर तक नाम वापसी का तारीख तय किया गया है। इसके बाद मतदान और मतगणना किया जाएगा।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था। इस आरोप पर सीबीआई जांच कर रही थी। अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपये का घोटाला हुआ था। एलटीसी घोटाला मामले में 31 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था। यह बात सामने आई थी कि बिना यात्रा किए तीन लाख 25 हजार की निकासी की गई है। सीबीआई ने जांच के बाद सारे आरोपों को सत्य पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई।