ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / ड्रेनेज सिस्टम फेल: कुछ घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की...

ड्रेनेज सिस्टम फेल: कुछ घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, मुंगेर में भीषण जलजमाव की स्थिति

14-Sep-2024 02:45 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में हुई बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है। चारों ओर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है।बारिश के कारण सड़के नदी में तब्दील हो गयी है। जलजमाव के कारण कई इलाके में आवागमन भी ठप हो गया है। 


मुंगेर में आज सुबह हुई बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र की सड़कें नदी में तब्दील हो गई। कुछ घंटे की बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया।  छोटे एवं बड़े नाला जाम होने के कारण बारिश का पानी का निकास बंद हो गया। थोड़ी ही देर में पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कों पर 3 फीट तो कहीं 4 फीट तक पानी भर आया। 


नगर निगम क्षेत्र के चूआबाग ,खानकाह रोड, माधोपुर ,लाल दरवाजा ,दो नंबर गुमटी दशभुजी स्थान के सामने वाली सड़क,टीन नंबर गुमटी ,शास्त्री चौक ,पूरब सराय शह जुबेर रोड सहित दर्जनों इलाके की सड़क जलमग्न हो गई। पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के पास तो  4 फीट से ऊपर तक  पानी भर आया है। यहां पैदल जाने के लिए शहर से संपर्क भी भंग हो गया। फोर व्हीलर भी इस अंडर ब्रिज से नहीं गुजर रहा है इसमें जाकर फंस जा रहा है। शाह जुबेर रोड से कोणार्क सिनेमा तक सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव के कारण 3 फीट तक पानी बह रहा है।


 इस रूट पर भी पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कहीं दो फीट तो कहीं तीन फीट तक सड़क पर पानी आ जाने के कारण सड़क किनारे बने दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया है। शाह जुबेर रोड के रहने वाले दुकानदार मोहम्मद सलीम की फर्नीचर  दुकान में भी बारिश का पानी घुस गया है। दुकान में रखा फर्नीचर भिंग गया लकड़ी भी पानी में तैर रहा है। सलीम को हजारों का नुकसान हुआ है। नगर निगम का नाला बेकार साबित हुआ है। 


नाला जाम पड़ा हुआ है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी आ जाने के कारण बच्चों की बात छोड़िए बड़े तक इस इस पानी के कारण इस पार से उस पार नहीं जा पा रहे हैं। जबकि बाजार एवं शहर जाने का यह लोगों का मुख्य मार्ग है. सुबह से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पुल के नीचे फंस चुकी है. नगर निगम या प्रशासन लोगों की इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। शहर की ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुकी है।

news image