ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / KRK के खिलाफ मनोज बाजपेयी ने दर्ज कराया मानहानि का केस, 'फैमिली मैन...

KRK के खिलाफ मनोज बाजपेयी ने दर्ज कराया मानहानि का केस, 'फैमिली मैन 2' को बताया था पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज

25-Aug-2021 03:15 PM

MUMBAI: बॉलीवुड को लेकर अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहनेवाले कमाल आर. खान (KRK) के खिलाफ फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। केआरके ने 'फैमिली मैन 2' पर न सिर्फ पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज बताया था बल्कि 26 जुलाई को किये गये एक ट्वीट में मनोज बाजपेयी को 'गंजेड़ी कलाकार भी कहा था।


मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' भी अपने पहले सीजन की तरह ही खूब पसंद की गई लेकिन केआरके के नाम से जाने जानेवाले कमाल आर. खान ने सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में मनोज बाजपेयी और उनके इस शो को अपना निशाना बनाया था। इससे नाराज होकर मनोज बाजपेयी ने इंदौर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष केआरके के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।


इंदौर के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मनोज बाजपेयी द्वारा केआरके के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि करते हुए मनोज वाजपेयी के वकील परेश सोनी ने बताया कि इस मामले पर अब अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी।


गौरतलब है कि केआरके ने 'फैमिली मैन 2' पर न सिर्फ पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज ठहराया था। बल्कि 26 जुलाई को किये गये एक ट्वीट में मनोज बाजपेयी को 'गंजेड़ी' कलाकार भी कहा था। इससे पहले ही केआरके ने राधे फिल्म की रिलीज के बाद सलमान खान और राधे फिल्म के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उस वक्त भी सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। बॉलीवुड में अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहनेवाले कमाल आर. खान पर अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने केस दर्ज कराया है।