Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
29-Nov-2021 07:19 PM
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर लग गयी। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया। राष्ट्रपति के मंजूरी मिलते ही अब तीनों कानून रद्द हो जाएंगे। कृषि कानून बिल संसद के दोनों सदन से वापस होने पर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं।
रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी और करनी में पूरी तरह से एकरूपता है। आज संसद के दोनों सदनों से बिल पास करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने यह बता दिया कि एनडीए सरकार पूरी तरह से देश के अन्नदाताओं के साथ हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से किसानों की उन्नति ,किसानों की प्रगति और उनके खुशहाली के लिए तत्पर हैं। तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित के लिए बनाया गया था परंतु कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने उसे राजनीतिक रंग देकर देश में किसानों को गुमराह किया।
प्रधानमंत्री और एनडीए सरकार की प्राथमिकता है किसानों की आय दुगनी हो, उनको फसल का पूरी तरह से वाजिब दाम मिल सके, बिचौलियों का खेल खत्म हो। किसानों के घर में खुशहाली आए ,किसानों के चेहरे पर पर खुशी दिखे एनडीए सरकार इसके लिए संकल्पित है ।
आज जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने किसानों के प्रति बड़ा दिल दिखाकर विनम्रता भाव से शीतकालीन सत्र के शुरुआत में ही दोनों सदन से किसान बिल को वापस कराया इसके लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है। बिल वापस होने से कांग्रेस और विपक्षी दलों का चुनावी रोजगार आज पूरी तरह से खत्म हो गया।।