ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कृषि बिल पर NDA को चैन से नहीं रहने देगी कांग्रेस, बिहार में...

कृषि बिल पर NDA को चैन से नहीं रहने देगी कांग्रेस, बिहार में बनाई ये रणनीति

25-Sep-2020 10:27 AM

PATNA: कृषि बिल पर विपक्ष एनडीए को चैन से नहीं रहने देगी. इसको लेकर विपक्ष ने कई रणनीति बनाई है. बिहार में कांग्रेस 28 सितंबर को धरना और प्रदर्शन पूरे बिहार में करने वाली है.


राज्यपाल को देंगे ज्ञापन

फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस बिहार में 28 सितंबर को पटना से लेकर बिहार के हर प्रखंड मुख्यालय पर विरोध और प्रदर्शन करने वाली है. इसके अलावे कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगे. मदन मोहन झा ने कहा कि हमारे नेता कल भी कृषि बिल की खामियों को लेकर पटना में पीसी किए. आज के भारत बंद का कांग्रेस समर्थन कर रही है. अगर कोई किसानों का संगठन कृषि बिल का विरोध करते हैं तो कांग्रेस उनका समर्थन करने वाली है. 


मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि विपक्ष का विरोध का स्वागत है, लेकिन केंद्र की सरकार इस बात को मानती नहीं है. किसी भी विरोध को गंभीरता से नहीं लेती है. संख्या बल के कारण कई हथकंडे अपनाती है. बता दें कि कृषि बिल का विरोध विपक्ष कर रहा है. इसको लेकर आज भारत बंद बुलाया है. हरियाणा और पंजाब में किसान भी कई दिनों से सड़क पर उतरे हैं, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि इस बिल से किसानों की किस्मत बदल जाएगी.