NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
28-Feb-2020 11:35 AM
PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा है। विधान परिषद हो या विधानसभा हर जगह शिक्षा विभाग से जुड़े इतने सवाल पूछे जाते हैं कि बेचारे मंत्री जी भी परेशान हो जाते हैं। विधान परिषद में आज शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा इस कदर परेशान हुए उन्होंने यहां तक कह डाला कि उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या जवाब दें।
दरअसल बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे। सवाल का जवाब तैयार कर सदन में पहुंचे मंत्री जी जवाब भी दे रहे थे लेकिन सदस्यों की तरफ से पूछे जाने वाले पूरक सवालों ने मंत्री जी को परेशान कर दिया। सदन में बेचारे मंत्री इस कदर परेशान हुए की उन्होंने खुद कबूल कर लिया कि पूरक में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब उन्हें नहीं सूझता।
कहां से करें शुरू कहां करें खत्म
बीजेपी एमएलसी ने रात्रि प्रहरी के वेतन को लेकर सवाल उठाया तो शिक्षा मंत्री बोले कि महोदय परेशानी यह है कि मूल्य प्रशनकर्ता पूरक सवाल करते हैं तो उसके जवाब के साथ कई जवाब आ जाते हैं. उसमें कहां से शुरू करें और कहां से खत्म करें कुछ समझ में ही नहीं आता है.
स्कूलों में चोरी गंभीर मामला
जवाब में मंत्री ने कहा कि हमलोगों ने 6 माह के लिए राशि दी है. इसको लेकर राशि विमुक्त कर दिया गया है. उत्क्रमित के लिए स्मार्ट क्लास शुरू नहीं हुआ है. उसकी सुरक्षा के लिए भी हमलोग व्यवस्था कर रहे हैं. प्रबंधकारी समिति का गठन नहीं हुआ है. रात्रि प्रहरी को लेकर क्या होगा इस पर चर्चा की जाएगी. स्कूलों में चोरी होना गंभीर मामला है.