परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
18-Aug-2022 01:13 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कानून मंत्री कार्तिक कुमार सिंह पर लगे आरोपों को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, विपक्ष का काम ही क्या है। वे लगतार हमें डिफेम करने की कोशिश कर रहे हैं। 15 अगस्त को हमनें बेरोज़गारी मिटाने के लिए बड़ा ऐलान किया था। हमनें 20 लाख रोज़गार देने की बात कही, जसिके बाद बीजेपी इनसिक्योर हो गई है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये जांच का विषय है और हम कोर्ट के आदेश को मानेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमनें जनता के हित में जो इतना बड़ा ऐलान किया, उस पर बीजेपी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन हमें डिफेम करने के लिए विपक्ष हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम इन आरोपों से डरने वाले नहीं है।
आपको बता दें, नए कानून मंत्री कार्तिक कुमार सिंह के खिलाफ किडनैपिंग मामले में कोर्ट के तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अब इस पर लगातार सियासत हो रही है कि वारंट जारी होने के बावजूद उन्हें कैबिनेट में जगह कैसे दी गई। इस पर तेजस्वी यादव का साफ़ तौर पर कहना है कि सरकार को बदनाम करने के लिए साज़िश रची जा रही है।