NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका BIHAR NEWS : NDA के 202 विधायकों ने कर दी वोटिंग, महागठबंधन के 4 MLA अभी भी गायब, विजय सिन्हा ने पोलिंग एजेंट से पूछा -कब तक करेंगे इंतजार...घर जाइए झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच
09-Nov-2023 10:03 AM
By First Bihar
PATNA : झारखंड के हजारीबाग के कोयला कारोबारी अभय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। इनके पटना स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है। इनपर करोड़ों की चोरी का आरोप है। इसके बाद पटना से आयकर विभाग की टीम झारखंड के हजारीबाग गए थे। वहां शहर के सुरेश कॉलोनी में स्थित कारोबारी अभय सिंह के आवास और कार्यालय पर छापेमारी हुई। इसके साथ ही पटना स्थित ठिकाने पर भी रेड हुई है। जिसमें कई फाइलों की जांच की गई।
दरअसल, अभय सिंह एक होटल के मालिक है। इसके साथ ही यह कोयला का कारोबार भी करते है। करोड़ों की चोरी के आरोप के बाद छापेमारी हुई है। इस चोरी का खुलासा डीजीजीआई की विशेष टीम ने चोरी का खुलासा किया है। अभय सिंह के पटना समेत नौ ठिकानों पर दो दिन छापेमारी हुई है। कारोबारी के ठिकानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच छापेमारी की गई है। हालांकि, अभय सिंह की ओर से कहा गया है कि उन्होंने जीएसटी की टीम के सामने सभी कागजात पेश किए है।
वहीं, डायरेक्टरेट जेनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की दस सदस्यीय टीम ने अवैध रुप से अधिक दाम में कोयला बेचने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान अभय सिंह के कार्यालय में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। कर्मियों से अधिकारियों ने जानकारी ली है। अभय सिंह के कोयला के कारोबार से जुड़े सभी ठिकानों पर जीएसटी की विशेष टीम ने छापेमारी की. पटना से लेकर मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई।
आपको बताते चलें कि, राजधानी के एग्जीबीशन रोड में अभय सिंह का कार्यालय है। यहां भी तलाशी हुई है। यहां कई फर्म भी पकड़ी गई है। इसे इन्होंने अपने परिवार के लोगों के नाम पर खोला था। इसके जरिए कोयले की काली कमाई की जा रही थी। कई संवेदनशील दस्तावेज को जब्त किया गया है। करोड़ों की टैक्स चोरी की बात भी सामने आ रही है। वहीं, दस्तावेजों की जांच के बाद ही चोरी के सही आंकड़े का खुलासा होगा।