ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / घर वापसी कराने में बिहार से झारखंड आगे, केरल और कोटा से फिर...

घर वापसी कराने में बिहार से झारखंड आगे, केरल और कोटा से फिर नई ट्रेनें

02-May-2020 06:27 PM

RANCHI : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच अपने राज्य के लोगों की घर वापसी कराने में झारखंड सरकार बिहार से आगे निकल चुकी है. बिहार में आज पहली ट्रेन जयपुर से पहुंची. जबकि झारखंड के लिए आज 2 नई ट्रेनें खुलने वाली है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया है कि केरल के कोजी कोर्ट से एक नई ट्रेन थोड़ी ही देर बाद झारखंड के लिए खुलने वाली है. जबकि त्रिवेंद्रम से एक अन्य ट्रेन खुल चुकी है.

हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोटा से रांची पहुंची ट्रेन के अलावे अब आज देर रात एक नई ट्रेन कोटा से छात्रों को लेकर धनबाद जोन के लिए चलेगी. हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह लगातार राज्य के लोगों को उनके घर वापस पहुंचाने के लिए एक काम कर रहे हैं.

शुक्रवार की रात ही तेलंगाना से फंसे झारखंड के करीब 1200 मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन पहुंची. यहां पर मजदूरों के स्वागत के लिए खुद सीएम हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री और अधिकारी भी पहुंचे थे. तेलंगाना से आए मजदूरों को स्क्रीनिंग करने के बाद उनको बस से घर के लिए भेजा गया. अब कोटा में फंसे छात्रों को लेकर ट्रेन आ रही है.