Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
15-Jan-2022 03:48 PM
KOTA: राजस्थान के कोटा में बिहार की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का नाम शिखा यादव था। वह पिछले एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसके पिता उसे घर वापस ले जाने आये थे। पिता सामान बांधकर बैठे थे और उसी दौरान छात्रा ने आत्महत्या कर लिया।
घर जाने की बात पर पिता से हुआ था विवाद
घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक शिखा के पिता शुक्रवार को ही कोटा पहुंचे थे. वे शिखा को अपने साथ बिहार ले जाने आये थे. पिता कह रहे थे कि वह एक साल से कोटा में रह रही है लेकिन कोचिंग कम ही जाती है. वहीं कोरोना के कारण भी उसके पिता चिंतित थे. लिहाजा बेटी को घर ले जाना चाह रहे थे. शनिवार की दोपहर में ट्रेन से जाने का रिजर्वेशन था।
सुबह में पिता ने बेटी का सारा सामान पैक किया और फिर चाय पीने चले गये। पिता के कमरे से निकलते ही शिखा हॉस्टल की बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर गयी और बालकनी से नीच कूद गयी। लड़की को पांचवी मंजिल से कूदते देख आस पास के लोग चिल्लाये। शोर गुल सुनकर शिखा के पिता भी दौड कर आये लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी।
कोटा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छात्रा का शव बरामद किया। वाकया कोटा के लैंडमार्क सिटी की है. कोटा की कुन्हाडी पुलिस ने बताया कि शिखा बिहार के मधेपुरा जिले की रहने वाली थी। फिलहाल उसके शर को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।