मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Apr-2020 02:09 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने कोटा में फंसे छात्रों का मुद्दा उठाया है और कहा कि कई राज्य सरकार केंद्र सरकार की बात नहीं सुन रही रहे हैं. लॉकडाउन के बाद भी अपने छात्रों को बुला रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कई राज्य लॉकडाउन में अपने छात्रों को बुला रहे हैं. लेकिन मैं केंद्र सरकार के निर्देश का पालन कर रहा हूं. कहा कि जब डिजास्टर कानून में साफ है कि अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय आवाजाही न हो तो भी कुछ राज्य अपने छात्रों को कैसे बुला रहे हैं. इसको लेकर एक नीति होनी चाहिए.
बिहारी छात्रों को लेकर विपक्ष घेर रहा सरकार को
कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर बिहार में राजनीति जारी है. इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. यहां तक विपक्ष कह रहा है कि अगर सरकार कोटा से छात्रों को लाने में समक्ष नहीं है तो वह अनुमति दे वहां पर फंसे छात्रों को वह खुद लाएंगे. कोटा के छात्रों को लेकर आरजेडी, कांग्रेस समेत कई दलों के नेता नीतीश सरकार को घेर रहे हैं. लेकिन बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि वह लॉकडाउन के कारण वह छात्रों को वापस नहीं ला सकते हैं. यह मामला अब पटना हाई कोर्ट तक पहुंच गया है.