ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / प्रेमिका का अश्लील वीडियो 300 पॉर्न साइट को बेचा, मैनेजर प्रेमी को पुलिस...

प्रेमिका का अश्लील वीडियो 300 पॉर्न साइट को बेचा, मैनेजर प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

09-Jun-2020 10:10 AM

DESK: प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी बदला देना चाहता था. इसको लेकर उसने अपनी प्रेमिका की अश्लील फोटो और वीडियो पॉर्न साइट पर अपलोड कर लिया. जैसे ही इसकी जानकारी प्रेमिका को मिली तो उसके होश उड़ गए. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. वह एक कंपनी में मैनेजर है. 

फोटो और वीडियो को बेचा

शातिर प्रेमी ने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ पॉर्न साइट पर वीडियो और फोटो अपलोड किया था. कई जगहों पर फोटो और वीडियो को बेचा जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने नोएडा पुलिस के पास केस दर्ज कराया था.  पूर्व प्रेमिका की अश्लील वीडियो और फोटो करीब 300 पॉर्न साइट को बेच दी. इसके अलावा आरोपी ने 1000 पॉर्न साइट पर भी वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए. वीडियो बेचने के बदले में आरोपी ने पेटीएम के जरिए पॉर्न साइट से भुगतान भी लिया. 

5 साल के बाद हो गया था ब्रेकअप

नोएडा पुलिस ने शातिर प्रेमी को को जब गिरफ्तार किया तो उसने खुलासा किया कि वह ब्रेकअप का बदला लेने के लिए ही उनसे पूर्व प्रेमिका का अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड किया था. दोनों के बीच पांच साल तक प्रेम प्रसंग चला था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने. उसने प्रेमिका का वीडियो बना लिया था.  तीन माह पहले ही दोनों में ब्रेकअप हो गया. इस दौरान वह पूर्व प्रेमिका से वह ब्लैकमेल कर पैसा मांग रहा था. पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.