BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
17-Nov-2023 12:19 PM
By First Bihar
PATNA : यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है जहां आए दिन किसी न किसी को कोई दुख देखना नहीं पड़ता हो। इसका सिर्फ और सिर्फ एकमात्र बाजार बिहार सरकार है। उसके बाद जो भी यहां के सीएम को कोई फर्क नहीं पड़ता कौन जी रहा है और कौन मर रहा है। यह बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही है।
दरअसल, बिहार में बालू माफिया बेखौफ हो गए है कि पुलिस दरोगा भी उनके लिए कोई मायने नहीं रखते। जमुई में चेकिंग कर रहे पुलिस दस्ते को बालू माफिया के ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिसमें दरोगा की मौत हो गई और कई सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इससे पहले भी बालू माफिया कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारियों की भी पिटाई कर चुके हैं। इसके बाद अब यह मामला सामने आया था। अब इसी को लेकर जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि- यह प्रदेश के लिए दुर्भाग की बात है। हमारे प्रदेश के आए दिन किसी न किसी को दुख देखना पड़ रहा है। इसका सिर्फ और सिर्फ एक मात्र कारण बिहार सरकार है। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है। लेकिन, इसके बाबजूद हमारे सीएम को कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा कौन जी रहा है कौन मार रहा है। बिहार सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
इसके आलावा चिराग ने कहा कि- मुख्यमंत्री कह रहे है कि मंत्री को सिर्फ मेरी सुनिए। तो अब मुझे यह पूछना है कि- मुख्यमंत्री जी आपके मंत्री आपकी बात नहीं सुन रहे हैं तो किसकी बात सुन रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है की सीएम को अपने ही मंत्री को कहने पड़ रहा है की हमारी बात सुने। जिस तरह से प्रभात रंजन की हत्या बालू माफिया ने किया। इससे बुरा क्या हो सकता है। इसके बाद हर एक जिले में अवैध बालू खनन हो रहा है। इसको लेकर हमलोग ने भी चिंता जताई थी।
उधर, चिराग ने कहा कि बालू टेंडर के प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है। सीएम आज है कल नहीं रहेंगे सीएम पद पर। मेरे सीएम को होश है। कृषि प्रधान प्रदेश है हमारा। आने वाले दिनों में सुखाड़ प्रदेश बन जायेगा बिहार। बालू खनन खुले आम हो रहा है और प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है। किसी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का यही हाल है। बालू माफिया के लोगों ने अस्पताल के साथ मिलकर मिली भगत की इसीलिए जान चली गई। आज एक बैलून माफिया जिसकी गिरफ्तारी हुई हो। एक शराब माफिया जिसकी गिरफ्तारी हुई हो। आज भू माफिया जिसकी गिरफ्तारी हुई।