ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोहरा बना आफत: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और तीन...

कोहरा बना आफत: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल

18-Jan-2024 09:17 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसा के मामले में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम के हालत बने हुए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार में कोहरे ने एक बार फिर कोहराम मचाया है। जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दो बाइकों सीधी भिड़ंत हो गई।  इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए, जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।  वहीं घायलों को इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-81 पर केहुनियां मोड़ के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर बैठे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना घायलों के परिवार वालों को दी गई। उसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिये प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। 


जहां चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में दो बैना के सिकन्दर मंडल और संजीव मंडल हैं, जबकि एक प्राणपुर के रहने वाले बताए जाते हैं।   हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।