ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / कौआकोल की CO और कार्यपालक सहायक को मिली जान से मारने की धमकी,...

कौआकोल की CO और कार्यपालक सहायक को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी गयी रंगदारी, दहशत में पूरा परिवार

18-Dec-2021 05:12 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: कौआकोल की सीओ और कार्यपालक सहायक को धमकी भरा कॉल आया है। अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनों से रंगदारी मांगी गयी है और रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। यही नहीं उनके निजी वाहन को बम से उड़ाने की बात कही गयी है। धमकी भरे कॉल आने के बाद सीओ द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है और अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गयी है।  


नक्सल प्रभावित क्षेत्र कौआकोल की अंचलाधिकारी अंजली कुमारी और अंचल कार्यालय के RTPS में पदस्थापित कार्यपालक सहायक राकेश कुमार निराला को अज्ञात अपराधियों ने उनके निजी मोबाइल पर 17 दिसम्बर की देर शाम लगभग 8 बजे अलग-अलग नम्बर से इंटरनेट कॉल करके जमकर गाली गलौज किया गया और रंगदारी भी मांगी गयी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। 


इतना ही नहीं बातचीत के दौरान सीओ के निजी वाहन को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गयी है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं। इधर घटना को लेकर सीओ अंजली कुमारी ने कौआकोल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने घटना की सूचना नवादा डीएम, सदर एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को दी है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।


अंचलाधिकारी अंजली कुमारी ने कौआकोल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नालंदा के बिहारशरीफ स्थित रामचंद्रपुर शिवपुरी की रहने वाली अंजली कुमारी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम 8 बजे वे अपने आवास पर थी तभी उनके निजी मोबाइल पर कॉल आया। यह कॉल मोबाइल नंबर 94638416347 से आया था। 


जब सीओ ने कॉल उठाया तो फोन करने वाले शख्स ने उनसे अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया। उनसे रंगदारी की भी मांग की गयी। रंगदारी नहीं देने पर वह मुझे एवं मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। यही नहीं मेरे निजी वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। 


तभी कुछ देर बाद उनके ही कार्यालय कर्मी राकेश कुमार निराला जो कार्यपालक सहायक हैं। उनके मोबाइल पर भी धमकी भरे कॉल आए। कार्यपालक सहायक पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हे भी मोबाइल नंबर 17902416347 से इंटरनेट कॉल कर गाली गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी।सीओ अंजली कुमारी ने आवेदन के साथ कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी प्रति भी संलग्न किया है। कौआकोल अंचलाधिकारी अंजली कुमारी ने इस बात की सूचना नवादा डीएम, सदर एसडीओ समेत अन्य वरीय अधिकारियों को दी और सुरक्षा की मांग की।


news image