ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / केके पाठक को बड़ा झटका : सभी यूनिवर्सिटी के बैंक खातों पर लगी...

केके पाठक को बड़ा झटका : सभी यूनिवर्सिटी के बैंक खातों पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटाया

03-May-2024 07:13 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पटना हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यह मामला शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच चल रहे टकराव से जुड़ा है। पटना हाईकोर्ट ने सभी यूनिवर्सिटी के बैंक खातों पर लगी रोक को हटा दिया है। 


पटना हाईकोर्ट ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्ट्रार और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर लगी रोक को हटाया लिया है। वहीं, हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग और सभी यूनिवर्सिटी के बीच समन्वय बिठाने को लेकर पटना में एक मीटिंग करने को कहा है। लेकिन इस बैठक में केके पाठक की उपस्थिति नहीं होगी।


कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पटना में जो बैठक होगी, उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। ताकि सम्मानजनक बातचीत हो सके। हाईकोर्ट यह बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करने को कहा है। बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से वेतन और खातों पर रोक लगाए जाने के बाद सभी यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।