प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
24-Nov-2023 11:58 AM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठक के बाद अब शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। एसीएस केके पाठक के बाद अब शिक्षा विभाग के दूसरे अधिकारी भी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और सख्त फैसले ले रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड पर अशुद्धि देख अधिकारी ने शिक्षक को संस्पेंड कर दिया।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने गुरुवार सिंघवाड़ा प्रखंड के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर स्कूल में लिखी अशुद्धियों पर पड़ी। रामपुरा स्थित प्लस टू कन्या हाई स्कूल में वर्ग कक्ष के गेट पर व्यायाम शब्द को अशुद्ध लिखा देखकर उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर को तुरंत ठीक कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के कन्या मध्य विद्यालय में तैनात 11 में से चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पवन कुमार चौधरी पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव की नजर पड़ी। ब्लैक बोर्ड पर स्कूल व समिति शब्द गलत लिखा गया था। जिसके बाद उन्होंने एक्शन लेते हुए शिक्षक को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं सिमरी उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास में पढ़ाई नहीं होते देख एचएम तौहीद अहमद को फटकार लगाई। इस दौरान निदेशक ने जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।