ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / केके पाठक की फिर हुई छुट्टी: सरकार ने भूमि सुधार विभाग से भी...

केके पाठक की फिर हुई छुट्टी: सरकार ने भूमि सुधार विभाग से भी हटाया, कोल्ड स्टोरेज में भेजे गये

03-Jul-2024 09:04 PM

By First Bihar

PATNA: बहुचर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक का एक बार फिर ट्रांसफर कर दिया गया है. शिक्षा विभाग में विवाद के केंद्र बने पाठक का सरकार ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में ट्रांसफर कर दिया था. लेकिन पाठक ने वहां पदभार नहीं संभाला. नाराज राज्य सरकार ने उन्हें विभागों के कामकाज से हटाकर ऐसी जगह भेजा है, जिसे कोल्ड स्टोरेज कहा जाता है.


बता दें कि केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थे. मई महीने में भीषण गर्मी में स्कूल खोलने की जिद पर अड़े केके पाठक से सरकार की फाइनल लड़ाई हुई थी. इसके बाद केके पाठक 29 जून तक लंबी छुट्टी पर चले गये थे. इसके बाद राज्य सरकार ने उनका ट्रांसफर शिक्षा विभाग से भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर कर दिया था. लेकिन केके पाठक ने 29 जून के बाद भी भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में योगदान नहीं दिया.


सरकार ने भूमि सुधार विभाग से हटाया

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गयी है. इसमें केके पाठक को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से हटा दिया गया है. केके पाठक को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बना दिया गया है. राजस्व पर्षद को कोल्ड स्टोरेज कहा जाता है, जहां सरकार वैसे अधिकारियों को बिठाती है जिनसे कोई काम कराना नहीं होता. वैसे केके पाठक के पास बिहार सरकार के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाले संस्थान बिपार्ड के महानिदेशक का भी पद बना रहेगा.


दीपक कुमार सिंह को प्रभार

केके पाठक की गैरहाजिरी में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे दीपक कुमार सिंह के पास ही इस विभाग का कार्यभार रहेगा.दीपक कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उनके पास भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की भी जिम्मेवारी होगी. इसके अलावा राज्य सरकार ने पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह को राज्य का भू-अर्जन निदेशक बनाया है.

news image