ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / news / केके पाठक के विभाग का बड़ा एक्शन: 26 स्कूलों के हेडमास्टर की सैलरी...

केके पाठक के विभाग का बड़ा एक्शन: 26 स्कूलों के हेडमास्टर की सैलरी काटने का आदेश, DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

17-May-2024 10:16 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। जिले के खैरा, सिकंदरा, सोनो, चकाई, झाझा और अलीगंज के 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पर शिक्षा विभाग की गाज गिरी है। वेतन काटने के साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछा है। 


दरअसल, शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सुबह 06:00 बजे सभी शिक्षकों के साथ नोटकैम के माध्यम से फोटो लेकर और फोटो के कैप्सन में विद्यालय का नाम, प्रधानाध्यापक का नाम सहित पदस्थापित शिक्षकों की संख्या एवं बिना सूचना के अनुपस्थिति शिक्षकों की संख्या अंकित करते हुए, शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में सुबह 6:10 तक भेजने का निर्देश दिया गया था।


शिक्षा विभाग जमुई के आदेश को दरकिनार करते हुए खैरा, सिकंदरा, सोनो, चकाई, झाझा और अलीगंज के 26 विद्यालयों के हेडमास्टर द्वारा फोटो खींचकर शिक्षा विभाग के ग्रुप में नहीं भेजा गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जिला शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो नहीं भेजने वाले 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है।