Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 03:33 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर केस दर्ज होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे बेल नहीं लेंगे भले ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर ले। विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्रों को अब बीजेपी का समर्थन मिल गया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति और पदाधिकारियों के ऊपर वित्तीय और अन्य प्रकार की गड़बड़ियों का आरोप शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया है। इसके खिलाफ छात्र संघ के साथ साथ विभिन्न दलों के नेता, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन पर उतर गए हैं और शिक्षा विभाग के इस एक्शन को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला बता रहे हैं।
बिहार सरकार के खिलाफ इस आंदोलन को बीजेपी सांसद अजय निषाद का समर्थन मिल गया है। बीजेपी सांसद अजय निषाद ने एलान कर दिया है कि अगर बीयू के कुलपति और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया तो हमलोग भी उनके साथ में जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर काम करने को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालयों का कंट्रोल राज्यपाल के हाथ में होता है। अगर गड़बड़ी हुई है तो राज्यपाल के स्तर से कार्रवाई होनी चाहिए थी। बिहार सरकार को कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है।