ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / केके पाठक के आदेश से शिक्षकों में मची खलबली, जानिये क्या है पूरा...

केके पाठक के आदेश से शिक्षकों में मची खलबली, जानिये क्या है पूरा मामला?

16-Apr-2024 09:05 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक बार फिर शिक्षकों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल यह आदेश जारी किया गया है कि सुबह 8 बजे से पहले शिक्षक स्कूल आएंगे और बच्चों के जाने तक स्कूल में रहेंगे। इस आदेश के बाद बिहार के शिक्षकों के बीच खलबली मची हुई है। 


बता दें कि बिहार के तमाम सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गयी है। 14 अप्रैल से 14 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी लेकिन इसके साथ ही तमाम स्कूलों में विशेष दक्ष कक्षाओं का आयोजन किया गया है। प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में सुबह 8 से 10 बजे तक विशेष दक्ष कक्षाएं चलेगी। 


बता दें कि 14 अप्रैल से 15 मई तक इन स्कूलों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश दिया कि सुबह 8 बजे से पहले शिक्षक स्कूल आएंगे और बच्चों के जाने तक स्कूल में रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के नामांकन का काम भी जारी रहेगा और बच्चों को पढ़ाने के बाद मिड डे मिल भी दिया जाएगा।