ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / सब निकम्मे हैं, बिना मां-बहन किए.. अक्ल नहीं आती: केके पाठक का दूसरा...

सब निकम्मे हैं, बिना मां-बहन किए.. अक्ल नहीं आती: केके पाठक का दूसरा वीडियो आया सामने, अधिकारी को दी गाली

04-Feb-2023 11:47 AM

By First Bihar

PATNA: अपने साथ-साथ सरकार की भी फजीहत कराने वाले गालीबाज आईएएस अधिकारी केके पाठक का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केके पाठक मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को गाली देते नजर आ रहे हैं। मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक कहते हैं कि सब निकम्मे हैं, बिना मां-बहन किए किसी को अकल नहीं आती है। तीन दिन के भीतर केके पाठक का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, IAS अधिकारी केके पाठक कॉपरेटिव को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे वहां मौजूद अधिकारियों पर भड़क गए और उनके साथ बदतमीजी पर उतर गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि केके पाठक किस तरह से अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हटाओ साले सभी कॉपरेटिव को हम खुद से सब कुछ बाटेंगे। केके पाठक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सब साले सर सर सर सर.. करते रहते हैं कि सर करेंगे, सर करेंगे, सर करेंगे साले सभी तो यहां पर सर ही हैं.. बिहार में आम आदमी कौन है।


इस दौरान केके पाठक ने रोहतास के एक अधिकारी को कहा कि कहां मर गया रोहतास.. फिर बिक्रमगंज के अधिकारी को निर्देश देते हुए बोले कि जो कोऑपरेटिव का बंदर बैठा हुआ है, उसको ले जाकर टेकओवर करो। उसी मीटिंग में किसी अधिकारी को झाड़ते हुए उन्होंने कहा उल्लू का पट्ठा, इडियट, गधा... फिर उन्होंने कहा कि सब के सब निकम्मे हैं.. गधे हैं।


बता दें कि तीन दिन पहले केके पाठक का गाली देने वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भी केके पाठक ने अधिकारियों को साला और न जाने क्या क्या कहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार और खुद केके पाठक की खूब फजीहत हुई थी। बाद में केके पाठक ने इसके लिए खेद जताया था हालांकि सीएम नीतीश ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। बासा ने पूरे राज्य में केके पाठक का विरोध जताते हुए केस भी दर्ज कराया था। अब एक और वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।