ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव: राज्यपाल अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों के खातों...

शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव: राज्यपाल अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों के खातों से रोक हटाने का दिया सख्त आदेश, केके पाठक ने किया था फ्रिज

04-Mar-2024 10:57 AM

By First Bihar

PATNA: राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चल रहा टकराव दूर होता नहीं दिख रहा है। केके पाठक ने पिछले दिनों सभी विश्वविद्यालयों के खातों को फ्रिज करने का आदेश दिया था। शिक्षा विभाग के इस आदेश को राज्यपाल ने पलट दिया है और सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों पर लगी रोक को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। 


दरअसल, शिक्षा विभाग ने बीते 28 फरवरी को बिहार के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और एग्जाम कंट्रोलर की बैठक बुलाई थी। राजभवन से रोक के बाद सभी कुलपतियों ने इस बैठक से दूरी बना ली और बैठक में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों का वेतन बंद कर दिया और विश्वविद्यालय के बैंक खातों को फ्रिज कर दिया था। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।


एसीएस केके पाठक के आदेश पर राजभवन ने बड़ा एक्शन लिया है।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों को चालू करने का निर्देश दिया है। अब बैंकों के समक्ष बड़ी समस्या यह आ गई है कि वे शिक्षा विभाग का आदेश मानें या राज्यपाल के आदेश का पालन करें। देखने वाली बात होगी कि बैंक क्या कदम उठाते हैं।