IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
02-Feb-2023 05:49 PM
By First Bihar
DESK: शादियों की सीजन शुरु हो चुकी है। हाल में ही आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक बार फिर बॉलीवुड में शादी की शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बी-टाउन के लव बर्ड्स के नाम से जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही सात फेरे लेने वाले है।
इस कपल की शादी की तारीख पहले ही सामने आ चुकी है। कियारा ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा की लहंगा को फाइनल किया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा-सिद्धार्थ के शादी में होने वाली गेस्ट की पूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी जैसलमेर के आलीशान पैलेस 'सूर्याघर' में होगी। शादी में परिवार के सदस्य और दोस्त ही नहीं बल्कि बड़े- बड़े सितारे भी शामिल होंगे। इस कपल की शादी में कई गेस्ट शामिल होंगे। कई डायरेक्ट फ्लाईट से एयरपोर्ट पर लैंड होंगे, तो कई सितारे चार्टेड प्लेन से आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में गेस्ट के लिए 70 से 80 कारें बुक की गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ -कियारा ने अपनी शादी में 100-125 गेस्ट को शामिल करने वाले हैं। इस लिस्ट में उनके परिवार के अलावा उनके करीबी इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी शादी में शामिल होंगे।साथ ही शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी में शामिल होने वाले हैं। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ-कियारा ने जैसलमेर के सूर्याघर पैलेस में लगभग 80 कमरे गेस्ट के लिए बुक किए हैं।
आपको बतां दें कि सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी शेरशाह फिल्म के शूटिंग के दौरान शुरु हुई थी। तब से ही ये कपल सभी के चहेतें हैं। हालांकि, इस कपल ने कभी भी अपने प्यार का इजहार खुलेआम नहीं किया और साथ ही अपनी शादी का खुलासा भी दोनों ने अपनी तरफ से नहीं किया है। कहा जा रहा है की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। ये दोनों ट्रेडिशनल पंजाबी वेडिंग करेंगे। शादी की शुरुआत हल्दी फंक्शन से किया जायेगा इसके बाद मेहंदी, संगीत, और फिर इंटिमेट वेडिंग होगी।