ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार: किताब खरीदने के लिए 1.29 करोड़ बच्चों को मिलेगी राशि, एक दो दिनों में अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

बिहार: किताब खरीदने के लिए 1.29 करोड़ बच्चों को मिलेगी राशि, एक दो दिनों में अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

01-Sep-2021 07:32 PM

PATNA:  पहली से आठवीं क्लास तक के 1.29 करोड़ बच्चों को किताब खरीदने के लिए शिक्षा विभाग ने 402 करोड़ रुपये भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। DBT के जरीये बच्चों के अकाउंट में यह राशि डायरेक्ट भेजी जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में शिक्षा विभाग द्वारा यह राशि भेजी जाएगी। पहली से चौथी क्लास तक के छात्र-छात्राओं को 250 रुपये और पांचवीं से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 400 रुपये बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम उपलब्ध होंगे।


गौरतलब है कि 72 हजार प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी गयी है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। फिलहाल बच्चे पिछली क्लास की किताबे पढ़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई सुचारू रुप से हो सके इसे लेकर 1 करोड़ 29 लाख 6682 बच्चों को किताब खरीदने के पैसे भेजने की अनुमति दी गई है।


इसे लेकर विभाग की ओर से 402 करोड़ 71 लाख 15 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। बता दें कि क्लास वन से फोर तक बच्चों की कुल संख्या 75 लाख 80 हजार 384 है। जिनके अकाउंट में 250-250 रुपये भेजे जाएंगे। वही पांचवी क्लास से आठवीं तक के बच्चों की संख्या 53 लाख 36 हजार 298 है जिनके अकाउंट में 400-400 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 


शिक्षा मंत्री ने बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को यह निर्देश दिया कि सभी जिलों में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी बच्चों के पास किताबें हो। बच्चों की पढ़ाई किताब के अभाव में ना रूके इसे लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है।