गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Dec-2023 12:12 PM
By First Bihar
आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह सत्ताधारी पार्टी के ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य करने के लिए चर्चा में रहते हैं। वे सिर्फ आरजेडी के एमएलसी ही नहीं हैं। बल्कि लालू परिवार के करीबी भी हैं। ऐसे में उनके तरफ से जो बातें कही जाति है उसको लेकर यह चर्चा है कि बिना लालू और तेजस्वी के सहयोग के संभव नहीं है।
राजद एमएलसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- जिनके बदौलत नाम,पहचान और सम्मान मिला, उस महान व्यक्ति की तस्वीर मेरे सर के उपर लगी है। लेकिन चूंकि वो भी तो किसी तरह जोड़- तोड़ कर प्रदेश के मुखिया हैं,स्वाभाविक था कि उनकी भी तस्वीर एक कोने में इज़्ज़त स्वरूप लगी थी !परन्तु उनकी तस्वीर उस दिन के दिव्य,अलौकिक, ज्ञान बखान के उपरान्त मेरे परिवार वालों ने गैरेज में फेंकवा दिया। मेरे मना करने पर मेरे परिवार वाले बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर मेरे साथ WWF खेलने के लिए तैयार हो गए।
वहीं, इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि - किसी महिला मित्र को भला- बुरा बोलने से बेहतर है कि बोला जाय कि साहब जी द्वारा वो बात एक्शन और रोमांस के साथ ठीक ही कही गई थी। मालूम हो कि, राजद एमएलसी ने यह दोनों पोस्ट सदन के अंदर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नीतीश कुमार के तरफ से दिए गए विवादित बयान को लेकर कहा है।
आपको बताते चलें कि, विधानसभा में चर्चा के दौरान नीतीश बोले - लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसी बात को समझाने के लिए उन्होंने कहा-अगर पढ़ लेगी लड़की... और जब शादी होगा लड़का-लड़की में। पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... उसी में वो पैदा हो जाता है। और लड़की अगर पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि वो करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत ..., उसको बाहर कर दो और करता है तो... उसी में संख्या घट रही है। आप समझ लीजिए।