ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / किशोर कुणाल की देखरेख में पटना के महावीर मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड: मंदिर...

किशोर कुणाल की देखरेख में पटना के महावीर मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड: मंदिर को हर रोज 10 लाख की आय, बिहार के कई मंदिरों को संवारा

19-May-2023 04:06 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के हनुमान मंदिर ने पूरे देश में मिसाल कायम कर दी है. तीर्थ स्थलों को छोड़ दिया जाये तो महावीर मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर बन गया है, जहां भक्तों से हर रोज 10 लाख रूपये की आय हो रही है. 1986 में जब आचार्य किशोर कुणाल ने इस मंदिर का प्रबंधन संभाला था तो मंदिर की एक साल की कुल आमदनी 11 हजार रूपये सलाना थी. अब इसी महावीर मंदिर ने बिहार के आधा दर्जन प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें दर्शनीय स्थल बना दिया है.


महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने आज महावीर मंदिर की उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि काशी, अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों के अलावा महावीर मंदिर देश का एकमात्र मंदिर है जहां भक्तों से हर रोज 10 लाख रूपये की आय हो रही है. इस धार्मिक कार्यों के अलावा अस्पताल से लेकर दूसरे सामाजिक काम किये जा रहे हैं.


महावीर मंदिर के पास सवा सौ एकड़ जमीन

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 1986 में महावीर मंदिर के पास कोई भूखंड नहीं था. आज न सिर्फ महावीर मंदिर परिसर का विस्तार हुआ है बल्कि बिहार में  इस मंदिर के पास सवा सौ एकड़ जमीन है. महावीर मंदिर पूर्वी चंपारण के केसरिया के पास विराट रामायण मंदिर बना रहा है. इसके लिए जमीन खरीद की गयी तो लोगों ने सात लाख से लेकर 12 लाख रूपये प्रति एकड़ की दर से अपनी जमीन दे दी. जबकि उसी जमीन का सरकारी मूल्य 80 लाख रूपये प्रति एकड़ है. वहां से राम जानकी पथ गुजरने वाला है और सरकार अपने द्वारा घोषित मूल्य का चार गुणा पैसा देकर लोगों से जमीन ले रही है.


बिहार के पांच प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर ने पटना से बाहर पांच प्रमुख मंदिरों की जीर्णोद्धार किया है. हाजीपुर के कोनहारा घाट के पास भव्य विशालनाथ मंदिर बनाया जा चुका है. इस्माइलपुर में प्राचीन मंदिर का भवन जर्जर हो गया थी, वहां मूर्तियां चुरा ली गयी थीं. महावीर मंदिर ने वहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया है. भोजपुर जिले के कोइलवर के पास सकड़डीह के रंजीजी सिह ने हनुमान मंदिर के प्रबंधन को महावीर मंदिर को सौंप दिया है. हनुमान मंदिर के पास करीब एक एकड़ जमीन है, महावीर मंदिर वहां भव्य शिव मंदिर का निर्माण करा रहा है, जो सिक्सलेन मार्ग के पास होगा.


मुजफ्फरपुर में दो भव्य मंदिर तैयार

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में प्राचीन मंदिर है. उस मंदिर के ट्रस्टी स्व. दिलीप साहु ने उसका प्रबंधन महावीर मंदिर को सौंप दिया था. उसके बाद मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में मंदिर का जीर्णोद्धार कर वहां भव्य मंदिर का निर्माण पुरा कर लिया गया है. वहां न सिर्फ मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है बल्कि साहू पोखर के बीच में फाउंटेन लगाया है. वहां बोटिंग की भी व्यवस्था होगी. महावीर मंदिर ने मुजफ्फरपुर के एक और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है. वहीं, गया शहर में कचहरी के पास माधवानंद मंदिर को भी वहां के ट्रस्टी शैलेश कुमार सिन्हा ने महावीर मंदिर को सौंप दिया है. वहां भी भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा.