ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

रेलवे परिसर में सीनियर टीसी के उपर बम से हमला, सकते में पुलिस

रेलवे परिसर में सीनियर टीसी के उपर बम से हमला, सकते में पुलिस

22-Nov-2019 03:24 PM

By Sajid Hussein

KISHANGANJ : किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक अपराधी ने रेलवे बुकिंग काउंटर में कार्यरत सीनियर टीसी राजेश कुमार पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी इलाके में दहशत फ़ैलाने के लिए धारदार हथियार दिखाकर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर जमा लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही  है. 

भागने के दौरान अपराधी ने एक शख्स पर चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें वह शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया.  घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही  है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रोज की तरह सीनियर टीसी राजेश कुमार किशनगंज रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर ड्यूटी में थे, उसी बीच अचानक एक सिरफिरा शख्स उनके काउंटर में घुसकर पेट्रोल से भरी बोतलों में आग लगाकर उनके उपर फेंक दिया. जिससे रेलकर्मी की कपड़े में आग लग गयी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उनकी जान बच गई.  इस घटना के बाद स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी मच गयी.