मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
14-Oct-2024 08:21 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में रुखसार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका के चक्कर में पति ने ही अपनी पत्नी रुखसार की हत्या कर दी थी और शव को फ्लाई ओवर पर फेंक दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा किया है।
घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र की है। जहां 13 अक्टूबर की सुबह लोहागड़ा बाईपास ओवर ब्रिज पर रुखसार बेगम की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया। रुखसार की हत्या उसके पति साबीर ने की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक ई-रिक्शा और हत्या में इस्तेमाल किया गया रस्सी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मृतका की मां लैतुन निशा ने थाने में बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया था जिसमें अपने दामाद साबिर को नामजद बनाया था। जिसके बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने रुखसार हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी को महज चौबीस घंटे में सुलझा लिया।
बताया जाता है कि लोहागड़ा सिंघिया निवासी साबिर की शादी 6 साल पहले ताराबाड़ी निवासी मो. नाजिम की बेटी रुखसार बेगम के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही साबिर एक दूसरी लड़की से प्यार करने लगा। उसके साथ शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी रुखसार उसके रास्ते में बाधा बन रही थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने एक प्लान बनाया। ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर पत्नी को ई-रिक्शा पर बिठाकर साथ ले गया और रास्ते में मौका पाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को ओवरब्रिज पर लावारिस हालत में फेंक दिया। मृतका के पति साबिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।