गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
24-Sep-2022 01:02 PM
KISHANGANJ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह किशनगंज में SSB की 5 सीमा चौकियों के उद्घाटन में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों से कहा कि दिल्ली में बैठकर सोचते हैं तो लगता है कि सभी सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले सशस्त्र बलों में सबसे सरल ड्यूटी आपकी है क्योंकि दोनों देशों (नेपाल और भूटान) से हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध है, लेकिन जब कोई सीमा पर आता है, तो मालूम पड़ता है कि सबसे कठिन ड्यूटी आपकी है क्योंकि यह खुली सीमा है।
अमित शाह ने कहा कि SSB जवानों ने नक्सलियों से जो लड़ाई लड़ी है वह काबिल-ए-तारीफ़ है। यही वजह है कि अब बिहार-झारखण्ड में नक्सली खत्म होने पर है। या यूं कहें तो इन क्षेत्रों में अब नक्सली खत्म हो चुके हैं। आपको बता दें, अमित शाह का बिहार में दो दिवसीय दौरा है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आज सुबह किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अब वे नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में कई कार्यक्रम में पहुंचे हैं। शाम को वे दिल्ली रवाना होंगे। आज शाम में वे पूर्णिया के चूनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह कल यानी शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे सीमांचल दौरे से लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। दोनों भाई कह रहे हैं कि अमित शाह झगड़ा लगाने आए हैं। झगड़ा लगाने का काम लालू जी का है ना कि मेरा। नीतीश जी लालू के गोदी में बैठ गये हैं। आज बिहार में डर का माहौल बना हुआ है। सीमांचल हिन्दुस्तान का हिस्सा है किसी को डरने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री है। इसलिए डरने की कोई जररूत नहीं है। भाजपा को धोखा देकर लालू की गोद में बैठकर सत्ता का मजा नीतीश कुमार ले रहे हैं।