ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश, पति के 'भेड़िये' दोस्तों...

पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश, पति के 'भेड़िये' दोस्तों और देवर ने की छेड़खानी

11-Jan-2021 02:46 PM

KISHANGANJ :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश की है. इस हैरतअंगेज मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के इंकार के बाद पति ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


मामला किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना इलाके का है, जहां हल्दीखोड़ा चकड़िया टोला के रहने वाले जहांगीर आलम और उसके करीबियों के ऊपर उसकी पत्नी ने एक मामला दर्ज कराया है. जहांगीर आलम के ऊपर आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक असभ्य पति ने पत्नी को जबरन देहव्यापार में धकेलने का प्रयास किया. 


ससुराल से अपने मायके भागकर आई पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बात की पूरी जानकारी दी. न्याय की गुहार लगाने पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और पुलिस को भी उसने पूरी बात बताई कि आखिरकार किस तरह उसके पति, देवर और पति के दोस्त उसे प्रताड़ित और गलत काम करते हैं. 


पीड़िता के परिजनों का कहना है कि शादी के वक्त से ही दामाद काफी परेशान रहा था. वह पैसा और गाड़ी देने की मांग कर रहा था. मायके वालों की भारी बेइज्जती भी की थी. बताया जा रहा है कि बेटी की खुशी के खातिर पीड़िता के पिता ने किशनगंज शहर में जमीन खरीद कर दी. जिसका उसने अपने नाम से केवाला बना लिया. इसके बावजूद भी वह चार चक्का वाहन की मांग कर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा. 


पीड़िता के मुताबिक आरोपी जहांगीर अपने दोस्तों को घर बुलाता था. पति के दोस्त भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे. इतना ही नहीं उसके दोनों देवर भी उस पर बुरी नजर रखते थे और छेड़खानी करते थे, जिससे तंग आकर पीड़िता ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी. जिसके कारण पति और ससुराल वालों ने 22 अक्टूबर को पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करेगी.