ब्रेकिंग न्यूज़

सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

Home / news / बिहार में घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, 1 लाख 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने...

बिहार में घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, 1 लाख 10 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा

28-Jun-2023 02:19 PM

By MANOJ KUMAR

KISHANGANJ: बिहार में निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. ताजा मामला राज्य के किशनगंज से है जहां टीम ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग मुख्यालय के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार एक लाख दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.


इस मामले में परिवादी श्री नरेश कुमार दास ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया गया था कि इसके द्वारा सिविल कोर्ट किशनगंज में सी०जी०एम० ऑफिस के सामने पेवर ब्लाक रोड का निर्माण एवं मोतिहाय अनुसूचित जाति छात्रावास का मरम्मति कार्य पूर्ण करने के बबाद आरोपी भवन निर्माण विभाग मुख्यालय के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार द्वारा भुगतान करने के बाद रिश्वत की मांग की जा रही है.


जिसके बाद ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया और इस दौरान आरोपी द्वारा एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की बाद सही पाई गई. आरोप सही पाये जाने के बाद उपरोक्त कांड अंकित कर टीम गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रवीण कुमार, कार्यपालक अभियंता को एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्यापित किया जायेगा.