ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट, तेजस्वी बोले.. अंतरात्मा की...

किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट, तेजस्वी बोले.. अंतरात्मा की आवाज़ सुन कुर्सी छोड़ें नीतीश

23-Feb-2021 12:56 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में आरजेडी और विपक्षी दलों की तरफ से आज किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया गया था. राज्यपाल के अभिभाषण पर होने वाली चर्चा का हवाला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, इसके बाद सदन में धान खरीद के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान सरकार ने दो टूक जवाब दे दिया कि राज्य में धान खरीद की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी. सरकार के इस जवाब के बाद विपक्षी दलों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया.

news image

विधान सभा से वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है. बिहार में किसानों से एमएसपी पर धान नहीं खरीदा जा रहा है.  किसान भुखमरी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. एपीएमसी एक्ट खत्म कर बिहार के किसानों को बंधक बनाने वाली सरकार को जवाब देना चाहिए और बिहार में धान खरीद की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए थी ,लेकिन अब सरकार इस से भाग रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए यह कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार राज्यपाल से अभिभाषण के दौरान झूठ बोलने का काम करा रही है.  बिहार में क्षमता के मुताबिक ही धान की खरीद नहीं हो पाई है. सरकार ने ध्यानाकर्षण के जवाब में सदन के अंदर जो बातें कही हैं उससे पता चलता है कि बिहार के किसानों के साथ कैसे धोखाधड़ी की गई है.