ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / किसानों के मुद्दे पर मोदी और नीतीश पर लालू का तंज- "डबल इंजन...

किसानों के मुद्दे पर मोदी और नीतीश पर लालू का तंज- "डबल इंजन सरकार के ट्रबलधारी, बिहार में किसानों की दुर्दशा को जानिए"

01-Dec-2021 09:58 AM

PATNA : बीमार लालू एम्स में भले ही इलाज करा रहे हो लेकिन बिहार में किसानों की स्थिति पर सुबह सवेरे ही लालू प्रसाद यादव ने डबल इंजन की सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. लालू ने कहा कि किसानों की समस्या तो आप सुनते नहीं कम से कम उनकी क्षेत्रों की बुवाई के लिए समय पर बीज और खाद उपलब्ध करवा दीजिए.


 लालू ने तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो आप को किसानों की समस्या से कोई लेना-देना ही नहीं है. क्योंकि आपके अंदर उनकी समस्या दूर करने की ना समर्थ है और ना ही कोई इच्छा शक्ति लालू ने किसानों के बहाने नीतीश सरकार के साथ-साथ नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोलते हुए ट्वीट कर किया लिखा- राजद राष्ट्रीयअध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि- डबल इंजन सरकार के ट्रबलधारी रहनुमाओं, बिहार में कम से कम किसानों की तो दुर्दशा को जानिए, पहचानिए और समझिए! वैसे उनकी समस्याओं को दूर करने में ना आपमें सामर्थ्य है, ना समझ और ना इच्छाशक्ति. अगर आप किसान को बीज और खाद ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे है तो किस बात का सरकार और डबल इंजन??


बिहार विधानसभा के अंदर एक तरफ तेजस्वी जहां नीतीश को शराबबंदी के मुद्दे पर गिर रहे तो वही राबड़ी सदन के अंदर सरकार की विफलता को गिना रही है तो लालू भी एम्स के अंदर से ही नीतीश सरकार के साथ-साथ मोदी सरकार पर भी हमला बोलकर उनको चुनौती दे रहा है. राजद राष्ट्रीयअध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि- डबल इंजन सरकार के ट्रबलधारी रहनुमाओं, बिहार में कम से कम किसानों की तो दुर्दशा को जानिए, पहचानिए और समझिए! वैसे उनकी समस्याओं को दूर करने में ना आपमें सामर्थ्य है, ना समझ और ना इच्छाशक्ति. अगर आप किसान को बीज और खाद ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे है तो किस बात का सरकार और डबल इंजन??


बता दें बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी प्रश्नोत्तर काल के बाद सदन में ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी जाएंगी. आज विधानसभा में बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा समेत अन्य सदस्यों की ध्यानाकर्षण सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से सदन में जवाब होगा. जबकि दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना विधायक अमरजीत कुशवाहा और सुदामा प्रसाद समेत अन्य सदस्यों की तरफ से दी गई है. इस ध्यानाकर्षण सूचना पर पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग की तरफ से सदन में जवाब आएगा.