ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी PM किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त, डेट हो गया फाइनल

किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी PM किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त, डेट हो गया फाइनल

21-Feb-2024 08:23 PM

By First Bihar

PATNA: PM किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त अब बहुत जल्द करोड़ों किसानों के खाते में आएगी। केंद्र की मोदी सरकार इसी महीने के अंत तक 16वीं किस्त जारी करेगी। इसकी तिथि भी जारी कर दी गयी है।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक,16वीं किस्त की राशि 28 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। इससे पहले 15वीं किस्त  15 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 15वीं किस्त की राशि भेजी गयी थी। उस वक्त 18,000 करोड़ रुपये की राशि इस मद में जारी की गयी थी। अब 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। 


बता दें कि इस योजना के लाभार्थियों को मदद के तौर पर साल में 6,000 रुपये अकाउंट में भेजा जाता हैं। इस राशि को तीन किस्तों में 2000 रुपये किसानों को दिया जाता है। यह योजना सिर्फ किसानों के लिए है। जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से मदद के रूप में 6000 रुपये सलाना दिया जाता है।  


यदि PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आप pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 011-23381092 या 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर कॉल कर सकते हैं।