ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

किराना व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

15-Sep-2022 04:01 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बात एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है जहां मारुफगंज मंडी के किराना व्यवसायी से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। मोबाइल पर आए धमकीभरे कॉल से इलाके के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


पीड़ित व्यवसायी ने मालसलामी थाने में आवेदन दिया जिसके आधार पर केस दर्ज की गीय है। पीड़ित ने बताया कि उसे अनजान नंबर से कॉल आया था और कॉल करने वाला व्यक्ति उससे 10 लाख रुपया रंगदारी की मांग कर रहा था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है। रंगदारी मांगने वाले शख्स की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।


बताया जाता है कि मालसलामी थाना क्षेत्र के मारुफगंज हल्दीपट्टी स्थित मेवा कारोबारी संजय कुमार साह से अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। रंगदारी मांगने वाले शख्स ने कहा कि पैसा कहां लेकर आना है यह जल्द बताएंगे। पैसे की व्यवस्था करो हम फिर फोन करेंगे। फिलहाल पुलिस उस मोबाइल नंबर की छानबीन कर रही है जिससे रंगदारी मांगी गयी है।