‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग
05-Aug-2024 09:31 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में गांजा के साथ एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। जमुई में किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचा जाता था इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए झाझा पुलिस ने दुकान में छापेमारी की जहां से 30 हजार रूपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया वही दुकानदार को गिरफ्तार किया गया जो गांजा बेचने का काम कर रहा था।
गिरफ्तार दुकानदार की पहचान धमना गांव निवासी किशुन गोस्वामी के बेटे मूसो गोस्वामी के रूप में हुई है। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से धमना बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। गिरफ्तार आरोपी अपने किराना की दुकान में गांजा बेचा करता था। इसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। झाझा एडीपीओ राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली कि धमना बाजार में मूसो गोस्वामी अपने किराना दुकान में मादक पदार्थ का खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूसो गोस्वामी के किराने की दुकान की तलाशी ली।
दुकान से अवैध मादक पदार्थ गांजा 950 ग्राम जिसकी कीमत 30 हजार के करीब है। पुलिस ने गांजा पीने वाले 94 चिलम के साथ 750 एमएल देशी शराब भी बरामद किया गया। पुलिस ने मूसो गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में और भी अन्य लोग शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसडीपीओ ने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सोनो थाना क्षेत्र में भी एक पान दुकान से मादक पदार्थ के साथ एक की गिरफ्तारी किया गया था। जिसके निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई। जमुई पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थों पर कार्रवाई को लेकर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।