धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
23-Jul-2024 12:44 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किराना दूकान पर समान खरीदने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में किराना दुकान पर समान खरीदने गए एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। इसके बाद हत्या से नाराज परिजनों ने दुकानदार के दुकान में आग लगा दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को समझा कर शांत करवाया। यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल की बतायी जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चैलाहां टाल के रहने वाले रामचंद्र सहनी का 28 वर्षीय पुत्र नरेश सहनी के रूप में हुआ है। यह नरेश सहनी गांव के हीं राजेंद्र साह के दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां किसी बात को लेकर नरेश और दुकानदार के बीच कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते बात काफी बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
उसके बाद दुकानदार ओर उसके परिवार के लोगों ने नरेश की पिटाई शुरु कर दी।इसी बीच गोली चली और नरेश सहनी जमीन पर लुढ़क गया।गोली लगने से नरेश सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार और उसके पड़ोसी वशिष्ट नारायण दूबे के घर में तोड़फोड़ किया। फिर वशिष्ट दूबे के घर में ग्रामीणों ने आग लगा दिया।
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिवार को सुरक्षित घर से निकालकर थाना पर भेजा।वहीं घटना के बाद से दुकानदार राजेंद्र साह के परिजन फरार बताये जा रहे हैं।पुलिस आक्रशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी।