‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
17-Mar-2023 05:48 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने देश की सुरक्षा को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरण भाई पटेल मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि गुजरात का शख्स कैसे पीएमओ का स्पेशल सेक्रेट्री बनकर 4 महीने तक जम्मू कश्मीर में घूमता रहा और उसे जेड प्लस सुरक्षा कैसे मिली। उन्होंने किरण भाई पटेल का बीजेपी के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया है।
तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ किरण भाई पटेल की तस्वीर दिखाते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने किरण भाई पटेल को बीजेपी का सदस्य बताया है। तेजस्वी ने कहा कि जितनी जांच एजेंसियां हैं उन्हें तो विपक्ष के नेताओं के पीछे छोड़ दिया गया है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसका ख्याल रखना चाहिए। किरण भाई पटेल के पास देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां होंगी, जो देश के लिए बड़े खतरे के समान है।
गुजरात का रहने वाला व्यक्ति पीएमओ का स्पेशल सेक्रेटरी बनकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ चार महीने तक जम्मू-कश्मीर में रहता है। फाइब स्टार होटल में रहने के साथ ही जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है। सुरक्षा से जुड़ी समीक्षा बैठकें भी करता है। देश और कश्मीर के बारे में जितनी जानकारी उसे लेनी होती है वह ले लेता है और सेना के अंतिम पोस्ट तक पहुंच जाता है और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगती है, इससी बड़ी सुरक्षा में चूक कोई नहीं हो सकती है। तेजस्वी ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और इसे सुरक्षा एजेंसियों को देखना चाहिए।
बता दें कि किरण भाई पटेल के रूप में पहचाने जाने वाला कथित शख्स खुद को पीएमओ में एडीश्नल डायरेक्टर बताता था। किरण पटेल पिछले साल अक्टूबर से कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा था। गिरफ्तार होने से पहले वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब उरी में कमान पोस्ट से होते हुए श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचा था। किरण पटेल कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में गतिविधियों में शामिल था। गिरफ्तार होने से पहले तक उसने सरकारी सुविधाओं का भरपूर इस्तेमाल किया था।