BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
03-Aug-2024 04:31 PM
By First Bihar
DESK: हिन्दू धर्म में किन्नरों को विशेष स्थान प्राप्त है। किन्नरों को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में किन्नर जाते हैं उस घर का भाग्य खुल जाता है। किन्नरों की दुआ में बहुत असर होता है। ये जिसे भी अपनी दुआ दिल से देते हैं उसकी जिन्दगी संवर जाता है और तमाम तरह की परेशानी दूर हो जाती हैं। लोग किन्नरों की दुआ लेने के लिए उन्हें कपड़े, पैसे और गहने तक देते हैं। लेकिन झारखंड के जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां किन्नरों के साथ पुलिस वालों ने बड़ा कांड कर दिया है।
थाने पर बुलाकर किन्नरों की जमकर पिटाई की गयी है। यह पिटाई किसी पब्लिक ने नहीं की है बल्कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर होती है उसी पुलिस ने थाने पर बुलाकर दो किन्नरों की ऐसी पिटाई की है कि दोनों बुरी तरह घायल हो गयी हैं। यह सब थाने के थाना प्रभारी के सामने होता रहा और वो चुपचाप तमाशा देखते रहे। जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने थाने पर दोनों किन्नरों को मिलने के लिए बुलाया था। जब दोनों थाने पर पहुंची तब थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मिलकर दोनों को खूब पीटा। घायल दोनों किन्नर अब जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।
बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम और किन्नरों के बीच दो दिन पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दो किन्नरों को थाने पर बुलाया गया था। थाने पर पहुंचने के बाद जब थानेदार दोनों से बातचीत कर रहे थे। तभी उसी दौरान थाने में दोनों किन्नरों की पुलिस वालों ने जमकर पिटाई कर दी।
यह सब कुछ थानेदार की उपस्थिति में हुआ लेकिन पुलिस कर्मियों को समझाने के बजाय थाना प्रभारी चुपचाप तमाशा देखते रहे। किन्नरों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने ऐसा करने से नहीं रोका। दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान देखे जा सकते हैं। दोनों किन्नर अपने साथियों के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।