ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू सिंगापुर रवाना, तेजस्वी ने कहा- लाखों लोगों की...

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू सिंगापुर रवाना, तेजस्वी ने कहा- लाखों लोगों की दुआ उनके साथ

25-Nov-2022 08:08 PM

DELHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शुक्रवार को सिंगापुर रवाना हो गए। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर के लिए रवाना हुई हैं। सिंगापुर जाने से पहले दिल्ली में पार्टी के कई नेताओं ने लालू से मुलाकात की। तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ साथ लालू प्रसाद से मिलने के लिए कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं। सभी लोगों के मुलकाता करने के बाद देर शाम लालू सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। 


लालू के सिंगापुर जाने के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि पिछली बार लालू जब सिंगापुर गए थे तो वहां के डॉक्टरों से सभी टेस्ट करने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट की स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल होगा। लालू प्रसाद के साझ बहुत लोगों की दुआएं हैं, ऐसे में वे जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।


वहीं उन्होंने पार्टी के अंदर जगदानंद सिंह की नाराजगी के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, पार्टी में कोई नाराज नहीं चल रहा है। हमारे पार्टी में जितने भी दल विलय किए थे उन्हें हम लोग सम्मान कर रहे हैं और उन्हें पार्टी में जगह भी दी जा रही है।


news image