ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / किडनी के इलाज को लेकर सिंगापुर जाना चाहते हैं लालू यादव, पासपोर्ट के...

किडनी के इलाज को लेकर सिंगापुर जाना चाहते हैं लालू यादव, पासपोर्ट के लिए CBI कोर्ट में लगाई गुहार

06-Jun-2022 02:22 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू यादव किडनी समेत कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं और अपने इलाज के लिए वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लालू यादव सिंगापुर के डॉक्टरों से किडनी ट्रांसप्लांट की संभावनाओं पर मुलाकात करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने अपने पासपोर्ट को लेकर सीबीआई कोर्ट में अर्जी लगाई है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से स्पेशल जज दिनेश राय की अदालत में याचिका दाखिल की गई है।


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से स्पेशल जज दिनेश राय की अदालत में जो अर्जी लगाई है उसपर 10 जून को सुनवाई होने की उम्मीद है। 10 जून को लालू यादव के पासपोर्ट को लेकर सीबीआई कोर्ट आगे फैसला लेगा। 


आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा से कुछ अरसे पहले हुए मुलाकात के दौरान किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर लालू की चर्चा हुई थी आर के सिन्हा ने अपना किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर से ही कराया है और लालू यादव ने उनसे पूरी जानकारी ली थी।


तब यह बात भी सामने आई थी कि लालू प्रसाद यादव अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं। लालू यादव फिलहाल चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और जमानत पर जेल से बाहर हैं ऐसे में उनका पासपोर्ट रिलीज किया जाए या नहीं इसे लेकर कोर्ट को फैसला करना है।