IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
22-Nov-2020 10:52 AM
Desk : टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां किडनी फेल होने से एक्ट्रेस लीना आचार्य का निधन हो गया. बहुत ही छोटी उम्र में लीना ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद से उनके फैंस में शोक की लहर छा गई है.
बताया जा रहा है कि लीना आचार्य डेढ़ साल से किडनी सी समस्या से जूझ रही थीं, कुछ समय पहले उनकी मां ने उन्हें किडनी डोनेट किया था, पर इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी. लीना दिल्ली के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थीं , जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
लीना आचार्य 'सेठ जी', 'आप के आ जाने से', 'मेरी हानिकारक बीवी' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. यही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है, जिनमें रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी शामिल है. लीना के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. लीना के साथ काम कर चुके कलाकारों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है.