ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / किडनैपरों ने किया रौशन का मर्डर, हथियारों के साथ दबोचे गये हत्यारे

किडनैपरों ने किया रौशन का मर्डर, हथियारों के साथ दबोचे गये हत्यारे

04-Mar-2020 02:07 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने 72 घंटे के अंदर रौशन अपहरण-हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मर्डर केस में शामिल तीन अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ धर दबोचा है। जबकि अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस अब भी छापेमारी कर रही है।


बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में तीन अपराधियों को तीन देसी कट्टा, 12 बोर जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त की गई एक बाइक और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होनें बताया कि मामले का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है।


अवकाश कुमान ने बताया कि  29 फरवरी को रौशन कुमार का अपहरण किया गया था। जिसकी डेडबॉडी 2 मार्च को हेमरा के बधार से बरामद हुई थी। रौशन की मां ने मुफ्फसिल थाने में चार लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।उन्होनें बताया कि डेडबॉडी मिलने के बाद टीम गठित कर तीन अपराधियों हेमरा निवासी बिहारी सिंह, मृत्युंजय कुमार और गोखले नगर बलिया निवासी रूपेश कुमार को अलग अलग जगहों से दबोच लिया गया। उन्होनें बताया कि इस अपराध में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है और बहुत जल्द उनलोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।