ब्रेकिंग न्यूज़

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार जब सामने आए लालू, शरद यादव को लेकर दिखे मर्माहत, लेकिन समर्थकों को मिली राहत

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार जब सामने आए लालू, शरद यादव को लेकर दिखे मर्माहत, लेकिन समर्थकों को मिली राहत

13-Jan-2023 08:21 AM

PATNA : राजनीति में एक दौर के साथी रहे शरद यादव के निधन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खासे मर्माहत हैं। सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू फिलहाल अस्पताल में है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव जब पहली बार एक वीडियो के जरिए सामने आए तो उन्हें शरद जी को शोक संवेदना व्यक्त करनी पड़ी लालू यादव अपने साथ ही शरद यादव के निधन से काफी दुखी हैं और उन्होंने अपने लिए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया है।


बता दें कि, शरद यादव के निधन से शोक की लहर देखने को मिल रही है। लेकिन, इस दुख की घड़ी में भी लालू यादव के समर्थकों के लिए एक राहत वाली बात है कि, लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बातचीत कर रहे हैं और उनकी तरफ से जारी किया गया वीडियो यह बता रहा है कि फिलहाल भले ही लालू सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में हो,लेकिन उनकी सेहत में सुधार जारी है। लालू यादव का वीडियो अस्पताल से ही जारी किया गया है जिसमें उनके हाथ में स्पेचुला नजर आ रहा है, जो बता रहा है कि फिलहाल उनका मेडिकल ट्रीटमेंट किस स्तर पर चल रहा है। वीडियो में लालू बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्हें बोलने में कोई परेशानी नहीं है और लालू यादव की स्मरण शक्ति भी बिल्कुल ठीक है शरद यादव को लेकर उन्होंने अपने पुराने दौर को याद किया है।


जानकारी हो कि, लालू लगातार सिंगापूर में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। लालू को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। लालू यादव का पिछले दिनों किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। उनको किडनी उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया था। वह सिंगापूर में ही अपने परिवार वालों के साथ रहती है। यहीं अब लालू का भी इलाज चल रहा है।


गौरतलब हो कि, बीते बिहार की राजनीती के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शरद यादव का निधन हो गया। वहीं, इतने बड़े नेता के निधन के बाद बिहार की राजनितिक गलियारों में शोक की लहर फेल गई है। इसी कड़ी में बीमार होने के बाबजूद भी लालू यादव इनके साथ ही अपनी यादों को ताजा करना नहीं भूले और वो शरद के निधन पर बेहद भावुक भी नजर आए।