ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / ' कैसे तय कर दें..., तेजस्वी को CM बनाने की मांग पर बोले...

' कैसे तय कर दें..., तेजस्वी को CM बनाने की मांग पर बोले तेजप्रताप.... अभी तो हमारे चाचा हैं मुख्यमंत्री

23-Oct-2023 09:55 AM

By First Bihar

PATNA : कैसे कुछ तय कर दें अभी तो मुख्यमंत्री हमारे चाचा है ना। अभी फिलहाल सीएम हमारे चाचा जी हैं। इसलिए अभी कैसे तय कर सकते हैं कि सीएम तेजस्वी होगा या नहीं होगा। यह बातें बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा है।


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव से जब यह सवाल किया गया कि सीएम नीतीश कुमार ने बोला है कि ' तेजस्वी ही हमारा बच्चा सब कुछ है' तो क्या सीएम ने अपना उत्तराधिकारी तेजस्वी को घोषित कर दिया है। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि - अभी कम हमारे चाचा हैं और जब तक चाचा जी हैं तब तक कैसे कुछ कह दें।


इसके आगे तेज प्रताप ने कहा कि विश्व 24 में लोकसभा चुनाव और 20-25 के बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसकी शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है और आगामी पांच राज्यों के चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे। इंडिया गठबंधन एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा।


आपको बताते चले कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री कृष्णा सिंह की जयंती समारोह के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोतिहारी में दिए गए भाजपा नेताओं से आजीवन संबंध वाले बयान पर सफाई दे रहे थे। किसी दौरान उन्होंने तहसील यादव के कंधे पर हाथ रखकर करते हुए कहा कि यह बच्चा ही हम लोगों का सबकुछ है हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।