पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
01-Jun-2023 03:36 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज यानी गुरूवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम ने कहा कि, आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और हमारी सरकार जबसे आयी है तबसे लगातार हमारा सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा है और इसे दूर करने को लेकर हमारी सरकार तत्पर है। तेजस्वी ने कहा कि - मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है। एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद राज्य में हरेक विभाग में जीतने भी खाली पद है, उसे भरने का काम किया जा रहा है। राज्य में जल्द ही गृह विभाग की ओर से 75 हजार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 लाख 60 हजार को नौकरी मिलनी है। पहले भी हजारों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है। हमलोग दस लाख नौकरी के साथ ही 10 लाख रोजगार भी देने का काम करेंगे।
इसके आलावा तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। जो लोग हर साल दो करोड़ नौकरी की बात करते हैं, वहां तो नौकरियां छीनी जा रही हैं। उनके यहां चर्चा सिर्फ मंदिर-मस्जिद की होती है। पहलवानों के बारे में, शिक्षा- स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। वो लोग बस उन्माद फैलाना जानते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि मंदिर भी बने और लोग पूजा भी करें, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य का भी मंदिर बने। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दुहराते हुए कहा कि बिहार विकास कर रहा है। विशेष राज्य का दर्जा मिले तो और विकास होगा। विधानसभा और संसद के जरिये इसकी मांग करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।