Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
02-Dec-2024 10:22 PM
By First Bihar
KHUNTI: झारखंड के खुंटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां PLFI का आतंक सामने आया है। उग्रवादियों ने यहां जमकर तांडव मचाया। खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे अंडरग्राउंड पुल के निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए तीन गाड़ियों को आग लगा दी।
घटना लोधमा रेलवे स्टेशन के पास चंदापारा गांव के पास हुई। उग्रवादियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर तीन गाड़ियों में आग लगा दी। हालांकि, मजदूरों की सतर्कता के कारण आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए पर्चे को जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।