ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस

बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक की मौत; तीन घायल

बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक की मौत; तीन घायल

06-Apr-2024 02:29 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर उठा विवाद खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इसके बाद इस घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उसके बाद इस घटना को लेकर पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष के गोरख यादव औऱ उनके परिवार वालों के द्वारा अधेड़ अवधेश यादव को लाठी डंडा से पीट पीटकर कर हत्या किए जाने की सुचना निकलकर सामने आई है। 


वहीं, इस घटना में मृतक अवधेश यादव का बड़ा भाई राघव यादव और पुत्र आलोक कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं,जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां इलाजरत किशोर आलोक कुमार ने बताया कि - क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद खेत मे चला गया जिसके बाद गोरख यादव के परिवार के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। 


उसके बाद जब मेरे पिता अवधेश यादव शौच कर वापस आये तभी गोरख यादव के साथ उनके परिवार के लोगो ने घर पर पहुच लाठी डंडा फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे पिता अवधेश यादव को गम्भीर चोट लगी और उसके बाद चोट लगने से उनकी मौत हो गयी। जबकि इस हमले से मेरे साथ मेरे चाचा राघव यादव भी घायल हो गए।  


उधर, दोनों पक्षो के बीच हुई मारपीट के क्रम में दूसरे पक्ष के आरोपित गोरख यादव भी घायल हो गए है। इनका इलाज भी सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। फ़िलहाल घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकता है।