ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘मुझे नहीं, नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट की जरुरत है’ : खुले मंच...

‘मुझे नहीं, नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट की जरुरत है’ : खुले मंच से कुर्ता उठाकर बेल्ट दिखाने लगे तेजस्वी

11-May-2024 02:19 PM

By First Bihar

DARBHANGA : आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की जिन पांच सीटों पर वोटिंग होनी हैं, उसमें दरभंगा की सीट भी शामिल हैं। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दरभंगा के सोनकी पहुंचे तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला और भरी सभा में अपना कुर्ता उठाकर कमर में बंधा बेल्ट दिखाने लगे।


तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवार ललित यादव के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि ललित यादव के हाथ में लालू यादव ने लालटेन थमाया है। आपलोगों से हम अपील करने आए हैं कि एक-एक वोट लालटेन पर बटन दबाकर ललित यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। तेजस्वी ने कहा कि इस बार दरभंगा सीट जीतकर वह दरभंगा में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। 


वहीं तेजस्वी ने कहा कि मेरी कमर में परेशानी की वजह से डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। मेरी कमर की हड्डी में चोट है। उन्होंने कमर में लगाए अपने बेल्ट को दिखाते हुए कहा कि हम अभी बेल्ट लगा के घूम रहे हैं। मैने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे है, तीन हफ्ता आराम करने के लिए। इसमें तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा। मैने डॉक्टर को कहा कि अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा। जबतक मोदी को हम हटा नही देते। तेजस्वी को बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है। मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। एक दिन में वह कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा है। पिछले दिनों अररिया की एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।